लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में जमात-ए-इस्लामी द्वारा 'जमीन हड़पने' को लेकर एसआईए ने 16 जगहों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 01:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में नव निर्मित राज्य खुफिया एजेंसी (एसआईए) ने अनंतनाग जिले में जमात-ए-इस्लामी द्वारा कथित रूप से जमीन हड़पने के सिलसिले में बुधवार को घाटी में 16 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीआईडी की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा की प्रारंभिक जांच के बाद, नवगठित राज्य खुफिया एजेंसी ने आज मरहामा (अनंतनाग जिला) में 'जमात-उस-सौलीहात' के प्रबंध निकाय के कई सदस्यों के घर पर छापा मारा।’’

अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर अदालत से वारंट प्राप्त करने के बाद छापेमारी की गई थी। आरोप है कि जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों ने 35 कनाल (4.5 एकड़) की सामुदायिक भूमि को हथियाने के लिए राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर किया।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर रचे गए आपराधिक षड्यंत्र के तहत कुछ जमात-ए-इस्लामी सदस्य अलगावादियों और आतंकवादी संगठनों, विशेषकर हिजबुल मुजाहिदीन से गहरे संबंधों के कारण अपने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव का इस्तेमाल करके राजस्व रिकॉर्ड में कुटिलता से हेरफेर करने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल