लाइव न्यूज़ :

आरोपी से रिश्वत मांगने के आरोप में एसआई निलंबित : पुलिस

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:26 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 19 नवंबर आरोपी को बचाने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगने का ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद बुलंदशहर जिले के एक पुलिस उपनिरीक्षक को पद से निलंबित कर दिया गया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि अरनिया थाने के उपनिरीक्षक गंगा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप में मौजूद आवाज पहली नजर में एसआई सिंह की प्रतीत हो रही है, इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ऑडियो क्लिप में एसआई एक आपराधिक मामले में आरोपी को क्लीन चिट देने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने बताया कि एसआई सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन