लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्र भारत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्र भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया।

मुखर्जी की पुण्यतिथि पर ‘संस्कृति एवं देशभक्ति के स्मारक एवं उनके महत्व’ विषय पर आयोजित वेबिनार में उन्होंने कहा कि भारत के इस महान सपूत के बारे में इतिहास ने अन्याय किया है।

सेमिनार का आयोजन भारत के राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने इसके अध्यक्ष तरूण विजय के नेतृत्व में किया।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘स्वतंत्र भारत में मुखर्जी को ज्यादा महत्व नहीं दिया गया। वह 20वीं सदी के ऐसे शिक्षाविद थे जिन्हें कम महत्व मिला। महज 33 वर्ष की उम्र में वह कलकता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए थे, तब बंगाल में शिक्षा का गौरवशाली युग था।’’

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के कुछ वर्षों के अंदर भारत ने तीन दिग्गजों को खोया -- सरदार पटेल, बी आर आंबेडकर और मुखर्जी।

मंत्री ने कहा, ‘‘अगर वे जिंदा होते तो भारत नेहरू के जमाने में हुई भयंकर गलतियों से बच सकता था।’’

मुखर्जी के आंदोलन ‘‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’’ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि बिना अनुमति लिए पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर मुखर्जी ने कठुआ क्षेत्र में गिरफ्तारी दी थी, ताकि संदेश दिया जा सके कि जम्मू-कश्मीर अन्य प्रांतों की भांति ही भारत का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और रामबन जिले के बीच ‘चेनानी-नाशरी राजमार्ग सुरंग’ का नाम मुखर्जी के नाम पर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। सिंह ने कहा कि 70 वर्षों में यह भारत की पहली बड़ी परियोजना है जिसका नामकरण केंद्र सरकार ने उनके नाम पर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव