लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बसपा के नेता होंगे श्याम सिंह यादव, दानिश अली को हटाया, मुनकाद उप्र के पार्टी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: August 7, 2019 18:36 IST

बसपा द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी, देश व ‘‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की पार्टी है और राज्य की प्रदेश स्तरीय बसपा संगठन की कमेटी में कुछ जरूरी तब्दीली की गई है। बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य का बसपा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद मुनकाद अली को नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरीश चन्द्र जाटव लोकसभा सांसद पार्टी के लोकसभा में ‘‘मुख्य सचेतक’’ बने रहेंगे। सांसद श्याम सिंह यादव को लोकसभा में नेता बनाया है जबकि रितेश पाण्डेय को लोकसभा में उप नेता नियुक्त किया गया है।

बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को संगठन में भारी फेरबदल करते हुये पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है और वहीं लोकसभा में पार्टी के नेता अब श्याम सिंह यादव होंगे, इस जिम्मेदारी को अबतक दानिश अली निभा रहे थे।

बसपा द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी, देश व ‘‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की पार्टी है और राज्य की प्रदेश स्तरीय बसपा संगठन की कमेटी में कुछ जरूरी तब्दीली की गई है। बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य का बसपा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद मुनकाद अली को नियुक्त किया गया है।

बयान में कहा गया है कि इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे आर.एस. कुशवाहा को अब बसपा केंद्रीय इकाई का महासचिव बना दिया गया है। बयान में कहा गया कि बसपा के जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को लोकसभा में नेता बनाया है जबकि रितेश पाण्डेय को लोकसभा में उप नेता नियुक्त किया गया है।

गिरीश चन्द्र जाटव लोकसभा सांसद पार्टी के लोकसभा में ‘‘मुख्य सचेतक’’ बने रहेंगे। 

टॅग्स :बीएसपीउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह