लाइव न्यूज़ :

अफ़जल गुरू की बरसी पर कश्मीर में जनजीवन अस्तव्यस्त, 11 फरवरी को भी किया गया है हड़ताल का आह्वान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 9, 2021 16:17 IST

11 फरवरी को जेकेएलएफ के संस्थापक मकबूल भट्ट की बरसी है। भट्ट को 37 साल पहले तिहाड़ जेल में फांसी के बाद दफना दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के कई इलाकों में कुछ पोस्टर लगे पाए गए थे जिनमें मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को हड़ताल का आह्वान किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टर किसने लगाया है उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।माना जा रहा है कि इन्हें हुर्रियत कांफ्रेंस ने लगाया है।

जम्मू, 9 फरवरी।भारतीय संसद पर हुए हमले के दोषी मुहम्मद अफजल गुरु को फांसी देने के आठ साल पूरे होने पर कश्मीर में बुलाए गए बंद का मंगलवार सुबह आम जनजीवन पर असर देखने को मिला। अफजल गुरु को नौ फरवरी 2013 को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी। जबकि 11 फरवरी को जेकेएलएफ के नेता मकबूल बट की 37वीं बरसी पर भी कश्मीर बंद का आह्वान किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह दुकानें, पेट्रोल पंप एवं अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए। जबकि सड़कों पर सार्वजनिक यातायात भी कम ही नजर आया। निजी कार, आटो रिक्शा एवं कैब शहर की सड़कों पर चलते रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की हड़ताल की खबर घाटी के अन्य जिलों के मुख्यालय से भी मिली है।

गौरतलब है कि आज संसद हमले के मुख्य साजिशकर्त्ता अफजल गुरु की 8वीं बरसी है। जेकेएलएफ ने अफजल गुरु और मकबूल बट की बरसी के सिलसिले में नौ व 11 फरवरी को कश्मीर बंद का आहवान कर रखा था। अफजल गुरु को 8 साल पहले 9 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी गयी थी। अलगाववादियों ने 11 फरवरी तक तीन दिन के बंद का आह्वान किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि किसी अनहोनी से बचाने के लिए शहर एवं घाटी के अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई थी। अतना जरूर था कि प्रशासन ने गत वर्षों की तरह इस बार लोगों के जमा होने या इंटरनेट सेवा स्थगित करने जैसे एहतियाती कदम नहीं उठाए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां