लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु ने स्थानीय पुलिस प्रमुख से ‘फर्जी मामले’ नहीं दर्ज करने को कहा, वरना कश्मीर हो जाएगा तबादला

By भाषा | Updated: July 20, 2021 18:17 IST

Open in App

तमलुक (पश्चिम बंगाल), 20 जुलाई पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर में पार्टी की बैठक के दौरान सार्वजनिक रूप से जिला पुलिस प्रमुख को ऐसा कुछ करने से परहेज करने की सलाह दी जिससे उनका स्थानांतरण कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला हो जाए।

कथित तिरपाल चोरी से संबंधित मामले समेत कई पुलिस जांचों का सामना कर रहे अधिकारी ने सोमवार को यहां हुई एक बैठक में कहा कि यह मानना गलत होगा कि भाजपा कमजोर है क्योंकि उसके साथ केंद्र सरकार है। कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि अच्छा होगा कि पुलिस अधिकारी ईमानदारी से अपना कार्य करें हैं और बिना किसी पूर्वाग्रह के अपने कर्तव्यों का पालन करें। राजीव कुमार से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड मामलों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए पूछताछ की थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जिला पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के. को अपने संदेश में कहा, ‘‘फर्जी मामले दर्ज नहीं करें। मेरे पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि वे फर्जी हैं। मैं इस तरह के आरोपों के संबंध में सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए जनहित याचिका दाखिल करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपका स्थानांतरण कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला में हो जाए।’’

नंदीग्राम के विधायक ने कहा कि उनके पास ‘‘तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा की गयी कॉल का ब्योरा है और कहा कि अगर आपको राज्य सरकार का समर्थन प्राप्त है तो हमारे साथ केंद्र सरकार है।’’ विपक्ष के नेता ने कहा कि वह नौ अगस्त को जिले में एक लाख लोगों के साथ राज्य में सभी कदाचारों के विरोध में जन आंदोलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos