लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी ने एसपी का कश्मीर तबादला करने की दी चेतावनी, पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:49 IST

Open in App

तमलुक (पश्चिम बंगाल), 20 जुलाई पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस प्रमुख अमरनाथ के. को ऐसा कुछ करने से परहेज करने की चेतावनी दी जिससे उनका स्थानांतरण कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला हो जाए। राज्य पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अधिकारी और 14 अन्य के खिलाफ तमलुक थाने में मामला दर्ज किया।

अधिकारी और उनके सहयोगियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक धारा लोक सेवक को उसके कर्तव्य के पालन से रोकने के प्रयास का भी है।

अधिकारी ने सोमवार को पार्टी की बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को संदेश देते हुए कहा, ‘‘फर्जी मामले दर्ज नहीं करें। मेरे पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि वे फर्जी हैं। मैं इस तरह के आरोपों के संबंध में सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए जनहित याचिका दाखिल करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपका स्थानांतरण कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला में हो जाए।’’

नंदीग्राम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री के ‘‘भतीजे (तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी) द्वारा की गयी कॉल का ब्योरा है और कहा कि अगर आपको राज्य सरकार का समर्थन प्राप्त है तो हमारे साथ केंद्र सरकार है।’’

संपर्क किए जाने पर एसपी ने कहा, ‘‘हमने अधिकारी के खिलाफ मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास सभी कॉल रिकॉर्ड हैं। चूंकि वह कानून लागू करने वाली एजेंसियों में काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनके पास यह नहीं होना चाहिए।’’

कथित तिरपाल चोरी से संबंधित मामला समेत कई पुलिस जांचों का सामना कर रहे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अच्छा होगा कि पुलिस अधिकारी ईमानदारी से अपना कार्य करें। भाजपा नेता अधिकारी के दावे पर पलटवार करते हुए टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से संपर्क करने की चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन सबसे पहले एजेंसी को उन्हें ही गिरफ्तार करना चाहिए। हर कोई जानता है कि टीएमसी में इतना कुछ मिलने के बावजूद वह भाजपा में क्यों शामिल हुए। वह नौटंकी कर रहे हैं।’’ शुभेंदु नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में एक आरोपी हैं और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव