लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी ने आपराधिक मामले सीबीआई को सौंपने के लिए अदालत में याचिका दायर की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:25 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जुलाई पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है और राज्य की पुलिस द्वारा अपने खिलाफ दर्ज किए गए सभी आपराधिक मामलों को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया है।

अधिकारी ने राज्य पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को भी रद्द करने का आदेश देने का आग्रह किया है। भाजपा विधायक ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को ‘‘निष्पक्ष जांच’’ के लिए सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करते हुए बृहस्पतिवार को रिट याचिका दायर की।

उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल का नेता होने के कारण उन्हें ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का सामना करना पड़ रहा है और उनके खिलाफ ‘‘झूठे दावे’’ करके मामले दर्ज किए गए। उन्होंने उच्च न्यायालय से उनके खिलाफ प्राथमिकियों को रद्द करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया।

राज्य की पुलिस और आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) अधिकारी से जुड़े कई मामलों की जांच कर रहा है।

पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के साथ कथित जासूसी गतिविधियों को लेकर देशभर में मचे हंगामे के बीच भाजपा नेता ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि उन्हें पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के. की फोन से जुड़ी जानकारियां मिली थीं जिसके चलते पुलिस ने मंगलवार को उनके खिलाफ स्वत: संज्ञान मामला दायर किया।

अधिकारी ने सोमवार को जिले के तमलुक इलाके में पार्टी की एक बैठक के दौरान स्थानीय पुलिस प्रमुख को सार्वजनिक रूप से सलाह दी थी कि वह ‘‘ऐसा कुछ भी न करें जिससे उनका कश्मीर में तबादला करना पड़ जाए।’’

नंदीग्राम से विधायक अधिकारी ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मामूली अंतर से हराया।

जिला पुलिस पूर्व मेदिनीपुर में राहत सामग्री की कथित चोरी के मामले की भी जांच कर रही है। राज्य सीआईडी एक पुलिस कांस्टेबल की अप्राकृतिक मौत की जांच कर रही है जो तीन साल पहले अधिकारी के सुरक्षा दल का हिस्सा था जब वह पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार में मंत्री थे। कांस्टेबल की विधवा की शिकायत पर हाल में हत्या का मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह