लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी मेदिनीपुर की किसी भी सीट से लड़ें, 50 हजार से अधिक मतों से हारेंगे : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:50 IST

Open in App

कांठी(पश्चिम बंगाल), छह फरवरी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मेदिनीपुर के अपने गढ़ में भले किसी सीट से चुनाव लड़ें, उनकी 50 हजार से अधिक मतों से हार होगी।

अधिकारी के यहां स्थित पारिवारिक आवास ‘ शांतिकुंज’ से करीब पांच किलोमीटर दूर एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिला अधिकारी का गढ़ है और यहां पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानचुनाव में भाजपा की हार होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा और तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी जबकि भाजपा की करारी हार होगी।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पिछले पांच साल में एक भी बार नंदीग्राम नहीं जाने के दावे का जवाब देते हुए अभिषेक बनर्जी ने सवाल किया कि इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेदनीपुर कितनी बार आए?

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘वह (मोदी) कल हल्दिया आगामी चुनाव की वजह से आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में तेल एवं गैस क्षेत्र की अवसंचना की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए आएंगे।

तृणमूल सांसद ने कहा, ‘‘इस साल का विधानसभा चुनाव पूर्वी मेदिनीपुर के लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री इस जिले से चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह (अधिकारी) दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक मतों से हारेंगी लेकिन आप भाजपा के टिकट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में क्यों नहीं अपनी पार्टी से कहते, शुभेंदु अधिकारी।’’

अभिषेक बनर्जी ने जोर देकर कहा कि उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

डायमंड हार्बर से सांसद ने कहा कि वह अगले दो महीने में 50 बार पूर्वी एवं पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में आएंगे ताकि सुनिश्चित हो सके कि भाजपा प्रत्याशियों की आगामी विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त हो जाए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा, ‘‘सरकार बनाने के तीन महीने के बाद मैं उन्हें (भाजपा)राजनीतिक रूप से दिवालिया करने की जिम्मेदारी लूंगा।’’

उन्होंने दावा किया जिन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर मतांगिनी हाजरा, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और सुशील धारा की भूमि का अपमान किया है, उन्हें चुनाव में जनता से जवाब मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी का अनुकरण करते हुए उनके छोटे भाई एवं कांठी नगरपालिका के अध्यक्ष सौमेंदु तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उनके पिता शिशिर अधिकारी एवं अन्य भाई दिव्येंदु तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं।

शुभेंदु के अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की आलोचना करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति के पैर छुए जिनकी रैली में विद्यासागर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोलकाता में शाह की रैली के दौरान समाज सुधारक-शिक्षाविद एवं बंगाल की पहचान विद्यासागर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके लिए भाजपा एवं तृणमूल ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था।

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सीबीआई और ईडी दो इंजन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे