लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में वोट डालने के बाद जीत का किया दावा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 09:42 IST

Open in App

नंदीग्राम, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपना वोट डाला।

मोटरसाइकिल पर सवार अधिकारी अपना वोट डालने के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे नंदनायक बार प्राथमिक स्कूल पहुंचे।

पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार जाएगी। बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मेरा इस इलाके के लोगों के साथ बहुत पुराना संबंध है। मेरे नंदीग्राम में तकरीबन हर व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं चुनाव जीत जाऊंगा।’’

भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वह मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र तक गए क्योंकि सड़क बहुत सकरी है और वहां कार नहीं जा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे जल्दी निकलें और अपना वोट डालें। कुछ बूथ पर दिक्कतों की खबरें थीं लेकिन अब उन्हें ठीक कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्रों में सभी बूथ पर जाने की कोशिश करेंगे।

भाजपा नेता ने दावा किया कि टीएमसी सभी बूथ पर एजेंटों को तैनात करने में नाकाम हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत पाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो