लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी का अध्याय बंद हो चुका है: टीएमसी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:05 IST

Open in App

कोलकाता, तीन दिसंबर टीएमसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि असंतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी का अध्याय बंद हो चुका है और पार्टी अब उन्हें वापस लाने के लिये कोई प्रयास नहीं करेगी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार टीएमसी आलाकमान ने अधिकारी को पार्टी में रहने के लिये मनाने तथा उनकी शिकायतें सुनने के लिये आगे कोई पहल नहीं करने का फैसला किया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी कुछ कहना चाहते हैं तो वह उनकी बात सुनने के लिये तैयार है।

टीएमसी और अधिकारी के बीच सुलह कराने का काम कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा सांसद सौगत राय ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि टीएमसी एक बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास ममता बनर्जी जैसा जन नेता है। ''अगर एक या दो लोग पार्टी छोड़ देते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।''

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, ''हमारी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी ने कल हमें उनके (अधिकारी) साथ आगे कोई बातचीत नहीं करने और (राज्य के चुनाव) अभियान पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्देश दिया। पार्टी के लिये शुभेंदु अधिकारी का अध्याय बंद हो चुका है। अगर वह कुछ कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं। अब सबकुछ उनपर निर्भर करता है।''

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक उप-मंडल में पार्टी के बैनरों और झंडों के बिना एक रैली का आयोजन किया, जिसमें उनके समर्थक राष्ट्रध्वज थामे नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव