लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी ने ममता को केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:18 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जनवरी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में केवल नंदीग्राम सीट से लड़ने की चुनौती दी।

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने से पहले अधिकारी इस सीट से विधायक थे।

पूर्वी मिदनापुर के खेजुरी में एक रैली के दौरान अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष का दो सीटों पर चुनाव लड़ना ठीक नहीं होगा।

बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा था, “अगर संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ूंगी। नंदीग्राम मेरी बड़ी बहन है और भवानीपुर मेरी छोटी बहन है। यदि मैं भवानीपुर से नहीं लड़ी तब भी मजबूत उम्मीदवार को मौका दूंगी।”

अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक निजी कंपनी की तरह है जिसे दो लोग चलाते हैं। उनका इशारा ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओर था।

उन्होंने कहा, “दीदी आपको केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ना है। आप दो सीटों से नहीं लड़ सकती, यह नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस