लाइव न्यूज़ :

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सत्ता से तृणमूल कांग्रेस को बेदखल करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:48 IST

Open in App

झाड़ग्राम (प. बंगाल), नौ मार्च भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को झाड़ग्राम जिले में एक पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का लोगों से आह्वान किया।

अधिकारी ने ललाट पर भगवा रंग का ‘तिलक’ लगा रखा था और उन्होंने ‘हरे कृष्णा हरे हरे, बीजेपी घरे घरे’ का नारा लगाया। इस दौरान मौजूद उनके कुछ समर्थकों ने ‘टीएमसी सरकार आर नेई दरकार (तृणमूल कांग्रेस सरकार की अब और जरूरत नहीं’ जैसे नारे भी लगाए। अधिकारी के समर्थकों के हाथ में कमल के बड़े कटआउट और भगवा रंग के गुब्बारे भी थे।

अधिकारी पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस प्रमुख तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।

राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह पश्चिम मेदिनीपुर और जंगलमहल में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

संयोग से अधिकारी जब झाड़ग्राम में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिन में नंदीग्राम में एक जनसभा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे