लाइव न्यूज़ :

श्रृंगला ने देश में जैश के आतंकी हमला करने की योजना के बारे में प्रमुख देशों के दूतों को बताया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जम्मू के नगरोटा में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) की आतंकवादी हमले की योजना के बारे में अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापान समेत कुछ विदेशी राजनयिकों के समूह को सोमवार को अवगत कराया। समय रहते सुरक्षा बलों ने 19 नवंबर को आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि मिशनों के प्रमुखों को घटना के बारे में विस्तृत सूचना मुहैया करायी गयी और आतंकवादियों के पास से बरामद गोला-बारूद के बारे में बताया गया।

सूत्रों ने कहा कि विदेशी राजनयिकों को जम्मू कश्मीर में हालात ‘बिगाड़ने’ और केंद्र शासित क्षेत्र में आगामी स्थानीय चुनावों में अड़चन खड़ा करने के लिए पाकिस्तान के निरंतर प्रयासों के संबंध में भारत की चिंताओं से अवगत कराया गया।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘व्यापक परिदृश्य में यह स्पष्ट है कि आतंकवादी फरवरी 2019 में पुलवामा के बाद बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में थे।’’ जेईएम की संलिप्तता वाली पूर्व की कुछ घटनाओं के बारे में भी बताया गया।

एक ट्रक में छिपकर जा रहे जेईएम के चार संदिग्ध आतंकियों को सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार सुबह नगरोटा में मुठभेड़ में मार गिराया था। सरकार ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को ढेर कर आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि विदेशी राजनयिकों को इस बारे में भी बताया गया कि आतंकी जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में उजागर हुई सुरंग के जरिए घुसे।

उन्होंने बताया कि पुलिस और खुफिया अधिकारियों की शुरुआती जांच में निकले निष्कर्ष से भी उन्हें वाकिफ कराया गया कि नगरोटा में हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से संचालित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े थे जबकि संयुक्त राष्ट्र ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है ।

सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर विदेश मंत्रालय छोटे-छोटे समूहों में राजनयिकों को इस बारे में अवगत कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू