लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय: डॉ. दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:46 IST

Open in App

आगरा,20 मार्च उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोध कार्य होगा।

शर्मा शनिवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

डॉ.शर्मा ने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां को गिनाते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द कम होने के संकेत दिए।

उन्होंने कहा,‘‘एक जगह दाम बढऩे को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है, उस पर ध्यान भी देना चाहिए।’’

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के साथ गठबंधन के दौरान राहुल-अखिलेश की जोड़ी फ्लाप रही है और अब अखिलेश-जयंत की जोड़ी भी फ्लाप रहेगी और हार के बाद यह जोड़ी अपने आप टूट जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार विपक्ष में मुकाबला मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए है।

डॉ.शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमारा नारा था अबकी बार 300 पार और अब नारा है अबकी बार पहले से भी ज्यादा पार।

डॉ.शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोधकार्य होगा।

उन्होंने जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्य गिनाए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है और हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत रह गई है जबकि 207 में यह 17.4 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन