राम मंदिर को पिछले एक वर्ष में प्राप्त हुआ 363 करोड़ का दान, ट्रस्ट के खाते में फिक्स्ड डिपाजिट के नाम पर जमा हैं इतने करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 11:11 IST2024-08-23T10:16:24+5:302024-08-23T11:11:00+5:30

पिछले एक वर्ष में राम मंदिर को 363 करोड़ 34 लाख रुपये का दान प्राप्त हुआ है, जबकि काउंटर पर चेक और नकद मिलाकर 53 करोड़ आए हैं।

Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Ram Temple received donations of Rs 363 crore in the last one year | राम मंदिर को पिछले एक वर्ष में प्राप्त हुआ 363 करोड़ का दान, ट्रस्ट के खाते में फिक्स्ड डिपाजिट के नाम पर जमा हैं इतने करोड़ रुपये

राम मंदिर को पिछले एक वर्ष में प्राप्त हुआ 363 करोड़ का दान, ट्रस्ट के खाते में फिक्स्ड डिपाजिट के नाम पर जमा हैं इतने करोड़ रुपये

Highlightsमंदिर के दान पत्र में कुल 24 करोड़ 50 लाख रुपये आए।लोगों ने 71 करोड़ रुपये सीधे बैंक में दिए।10 करोड़ 43 लाख रुपए विदेश से दान के रूप मिले हैं।

अयोध्या: पिछले एक वर्ष में राम मंदिर को 363 करोड़ 34 लाख रुपये का दान प्राप्त हुआ है, जबकि काउंटर पर चेक और नकद मिलाकर 53 करोड़ आए हैं। वहीं, मंदिर के दान पत्र में कुल 24 करोड़ 50 लाख रुपये आए। यही नहीं, लोगों ने 71 करोड़ रुपये सीधे बैंक में दिए। इसके अलावा 10 करोड़ 43 लाख रुपए विदेश से दान के रूप मिले हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में फिक्स्ड डिपाजिट के नाम पर 2600 करोड़ रुपये जमा हैं।

खास बात तो ये हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट को 204 करोड़ रुपए की रकम बैंक से बतौर ब्याज मिली है। 2023-24 में रामलला 13 कुंतल चांदी और 20 किलो सोना समर्पित किया गया है। साथ ही, राम मंदिर ट्रस्ट को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के नाम से 2100 करोड़ का एक चेक प्राप्त हुआ है। इस बीच मौजूदा वित्तीय वर्ष में मंदिर से जुड़ी व्यवस्था में कुल 850 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार स्थापित किया जाएगा। श्री राम के दरबार में श्री राम, माता जानकी, हनुमान और तीनों भाई की मूर्तियां स्थापित होंगी। राम दरबार में सफेद संगमरमर की सभी मूर्तियां होंगी। पहले ही टाइटेनियम से राम दरबार बनवाया जा चुका है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी साझा की। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया गया है।

Web Title: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Ram Temple received donations of Rs 363 crore in the last one year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे