लाइव न्यूज़ :

प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-राहुल गांधी ने तुष्टीकरण की सारी हदें कीं पार

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 14:26 IST

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश का बहुत नुकसान किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश का बहुत नुकसान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा '1984 का नरसंहार हो, भागलपुर दंगे हो या शाहबानो केस जिसमें किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने एक सांप्रदायिक सोच के आगे आत्मसमर्पण कर संविधान ही बदल डाला था। ये सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है'। उन्होंने आगे कहा 'राहुल गांधी खुद कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है और जब उनकी ही पार्टी के नेता यह कहते हैं कि बीजेपी के जीतने पर भारत हिन्दू-पाकिस्तान बन जाएगा। यह सारी बातें कांग्रेस के सोच को दर्शाती है।  जावड़केर ने आगे कहा 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा था कि देश के संसाधन पर पहला हक मुसलमानों का है। वहीं, सुशील कुमार सिंदे ने आतंकवादी के आरोप में पकड़े गए मुसलमानों को छोड़ने के लिए कई राज्यों में चिठ्ठी लिखी थी। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।  

ये भी पढ़ें: किरण बेदी ने ट्वीट कर दी फ्रांस के फुटबॉल टीम को बधाई, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

एक उर्दू अखबार में राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुस्लिम की पार्टी बताया था।  हालांकि कांग्रेस इस बात को सिरे से नकार रही है।  बता दें कि पिछले हफ्ते कांग्रेस के नेता नदीम जावेद ने एक इंटरव्यू दौरान कहा था कि राहुल ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी कहा है। जिसके बाद से ही बीजेपी ने राहुल गांधी आड़े ले लिया है।  

कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कहने संबंधी राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस में मुस्लिम महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीमार मानसिकता वाला होने का आरोप लगाए जाने को लेकर भी भाजपा ने पलटवार किया। 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु: IPS का महिला के साथ 'इंटीमेट वीडियो' हुआ वायरल, महिला ने कहा- पति ने बनवाया फेक वीडियो

इससे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा था कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ शर्मनाक आरोप लगाना उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब चुनावों के लिए गुजरात गए थे , तब वह जनेऊधारी बन गए थे। उन्होंने कर्नाटक में भी ऐसा ही किया था। अब चुनाव हो गए तो उन्होंने मुसलमानों की सरपरस्ती शुरू कर दी है। प्रसाद ने कहा 'मुद्दा यह है कि राहुल गांधी क्यों संदिग्ध चुप्पी साधे हुए हैं। वह बोल क्यों नहीं रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि राहुल ने हिलेरी क्लिंटन की मेजबानी के लिए एक दोपहर भोज के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में कहा था कि भगवा आतंकवाद और उग्रवाद लश्कर ए तैयबा से कहीं अधिक खतरनाक है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है