लाइव न्यूज़ :

श्रेया घोषाल, कीर्ति कुल्हारी ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई है।

घोषाल ने पिछले महीने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम देवयान रखा गया है। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की गुजारिश की है।

37 वर्षीय गायिका ने टीका लगवाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “ जब देवयान घर पर शांति से सो रहा था तो मैं आज जल्दी से टीके की पहली खुराक लगवा आई।”

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि हाल ही में मां बनी महिलाओं के लिए कोविड रोधी टीका लगवाना पूरी तरह से सुरक्षित है और उनके डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी थी। गायिका ने कहा, “ अगर आप स्तनपान कराने वाली मां हैं तो आप भी टीका लगवा सकती हैं।” उन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है।

कुल्हारी (36) ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में टीकाकरण ‘वक्त की जरूरत है। ”

‘फॉर मोर शॉट्स प्लीज़’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि टीके को लेकर मिथ और शंकाओं से निकलिए और अगर टीका नहीं लगवाया है तो यह लगवाइए।”

अभिनेत्री ने लोगों से सब्र करने को भी कहा, क्योंकि टीका आसानी से उपलब्ध नहीं है और स्लॉट बुक कराना मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि चीज़ें बेहतर हो रही हैं और धीरे-धीरे दुरूस्त हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं