लाइव न्यूज़ :

विश्वभारती विवि के कुलपति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने वाले प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:22 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जून विश्वभारती विश्वविद्यालय ने कुलपति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने वाले एक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया और पूछा है कि वह कुलपति के खिलाफ चल रहे मामले के बारे में मीडिया के सामने बयान कैसे दे सकते हैं।

भौतिकी विभाग के प्रोफेसर मानस मैती ने कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती के खिलाफ शांतिनिकेतन पुलिस थाने में 12 जून को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके अनुसार कुलपति ने बैठक में मैती और कुछ अन्य संकाय सदस्यों के विरुद्ध अप्रिय शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें कथित तौर पर अपमानित किया था।

विश्वविद्यालय ने सोमवार को मैती से पूछा कि वह कुलपति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के बारे में बयान कैसे दे सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा की गई टिप्पणी विश्वभारती की बदनामी करने वाली है। विश्वविद्यालय के एक सूत्र ने बताया कि मैती को तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।

सूत्र ने कहा, “एक वामपंथी संगठन से जुड़े कुछ लोग कुलपति की छवि खराब करने के लिए काम कर रहे हैं। वे विश्वभारती के हितों के विरुद्ध काम कर रहे हैं और मीडिया का सहारा लेकर केवल विवाद उत्पन्न करने में लगे हैं। ज्यादातर शिक्षक उनके आचरण से नाराज हैं और अकादमिक गतिविधियां जारी रखना चाहते हैं। लेकिन यह शिक्षक खुलकर नहीं बोल रहे हैं। हम वाम संगठन के इस प्रयास को नाकाम कर देंगे।”

इससे पहले विश्वभारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 13 जून को मैती को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था और कुलपति के प्रति अनुचित व्यवहार करने और डिजिटल माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान उनके निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने नोटिस में दावा किया था कि आठ जून को हुई बैठक के दौरान प्रोफेसर मैती से किसी विषय पर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कुलपति के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इस बीच जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने सोमवार को आरोप लगाया कि विश्वभारती विश्वविद्यालय के अधिकारी मैती के विरुद्ध प्रतिशोधात्म्क रवैया अपना रहे हैं क्योंकि उन्होंने कुलपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं