लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती के संकाय प्रमुख को आंतरिक बैठक की जानकारी मीडिया के साथ साझा करने पर कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: December 21, 2020 00:46 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर विश्व भारती ने अपने संकाय संघ के अध्यक्ष सुदीप्त भट्टाचार्य को आंतरिक पत्राचार की जानकारी कथित तौर पर मीडिया को देकर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस 19 दिसंबर को जारी किया गया तथा इसमें भट्टाचार्य पर विश्वविद्यालय प्रशासन की मंजूरी के बिना मीडिया से बातचीत करने का आरोप लगाया गया है।

नोटिस के अनुसार, 9 से 18 दिसंबर के बीच विश्वविद्यालय में हुई "आंतरिक चर्चा" को लेकर प्रिंट और डिजिटल मीडिया में आई खबरों पर गौर किया गया और भट्टाचार्य से यह पूछा गया है कि इस आचरण को अवज्ञा क्यों नहीं माना जाना चाहिए।

कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, "यह बताएं कि आपके ऐसे कृत्यों को अनुशासनहीनता, अवज्ञा और सेवा शर्तों तथा नियमों के उल्लंघन के रूप में क्यों नहीं माना जाना चाहिए और आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?