लाइव न्यूज़ :

पेड़ प्रतिरोपण में निर्देशों का उल्लंघन करने पर सीपीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली वन विभाग ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को संसद परिसर के पास एक भूखंड से पेड़ों को उखाड़कर निर्दिष्ट किए गए स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दिल्ली सरकार ने सीपीडब्ल्यूडी को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत इंडिया गेट के पास कृत्रिम तालाबों के करीब आठ जगहों से 404 पेड़ों के प्रतिरोपण की मंजूरी दी थी।

उनमें से कुछ पेड़ 16 मीटर तक ऊँचे थे। पेड़ों में पीपल, बरगद, नीम और अशोक और अन्य किस्म के पेड़ शामिल हैं और इनमें से पांच तो 50 साल से भी अधिक पुराने हैं।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि कालिंदी कुंज क्षेत्र में पेड़ों को एक इको पार्क में प्रतिरोपित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीपीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे पूछा है कि क्या यह खबर सही है। अगर यह सच है, तो एजेंसी को 15 दिनों के भीतर जवाब देना होगा कि दिल्ली पेड़ संरक्षण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए?’’

सीपीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें नोटिस मिला है और वे जल्द ही वन विभाग को जवाब प्रस्तुत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है