लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 उपचार संबंधी भ्रामक दावों के लिए आयुर्वेदिक दवा कंपनी को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल राजकोट की एक आयुर्वेदिक दवा कंपनी को कथित तौर पर यह भ्रामक दावा करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है कि उसका उत्पाद ‘आयुध एडवांस’ कोविड-19 के प्रबंधन तथा इलाज के लिए पहली क्लिनिकल रूप से परखी गयी दवा है। आयुष मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

कंपनी ने यह दावा भी किया कि उसका उत्पाद ‘रेमडेसिविर से तीन गुना बेहतर है और जहां टीके का काम समाप्त होता है, वहां आयुध एडवांस का शुरू होता है’।

आयुष मंत्रालय के पत्र पर कार्रवाई करते हुए गुजरात के खाद्य और औषधि नियंत्रण प्रशासन के संयुक्त आयुक्त (आयुर्वेद) ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

आयुष मंत्रालय के औषधि नीति विभाग ने गुजरात के आयुर्वेदिक लाइसेंसिंग प्राधिकार को निर्देश दिया कि इस तरह के भ्रामक दावे करने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आयुष मंत्रालय की दवा नीति विभाग के उप सलाहकार एस आर चिंता ने 18 अप्रैल को पत्र जारी किया। इसमें मैसर्स शुक्ला अशरइंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड राजकोट के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

मंत्रालय के पत्र में कंपनी के दवा बनाने से संबंधी दावों में गंभीर कदाचार की ओर इशारा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल