लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद में गोली चली, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:41 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 16 दिसंबर जिले में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोली मार कर एक दलित की कथित रूप से हत्या कर दी। घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निपुण अग्रवाल ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में पालेज की जमीन को लेकर दो समूहों के बीच मंगलवार शाम कुछ विवाद हो गया था बाद में मामले को किसी तरह समझा बुझा कर खत्म करा दिया गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक समूह के लोगों ने दुर्गपाल नामक व्यक्ति के घर पर गोलियां चला दीं जिसमें दुर्गपाल (35) की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसके ही परिवार की लल्ली देवी, बबली, यादराम समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह तथा अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनू फरार है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं