जैसलमेर के लाठी फायरिंग रेंज में बीच में फटा गोला, एक जवान की मौत,चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:50 IST2021-03-03T13:50:41+5:302021-03-03T13:50:41+5:30

Shot dead in Jaisalmer's lathi firing range, one jawan killed, four others injured | जैसलमेर के लाठी फायरिंग रेंज में बीच में फटा गोला, एक जवान की मौत,चार अन्य घायल

जैसलमेर के लाठी फायरिंग रेंज में बीच में फटा गोला, एक जवान की मौत,चार अन्य घायल

जैसलमेर, तीन मार्च जैसलमेर के लाठी फायरिंग रेंज में मंगलवार रात को फायरिंग के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये।

सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार देर रात लाठी फायरिंग रेंज में फायरिंग के दौरान गोला बीच में फटने से पांच जवान घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को उपचार के लिये पोकरण के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भेजा गया जहां चिकित्सकों ने सतीश कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मृत जवान के परिजनों को दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shot dead in Jaisalmer's lathi firing range, one jawan killed, four others injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे