लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जेल के सुरक्षा कर्मी पर गोली चलाई, बाल बाल बचाः पुलिस

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:33 IST

Open in App

जोधपुर, 17 जनवरी राजस्थान में बिजली वाले का रूप धारण करके जालौर की जिला जेल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन व्यक्तियों ने जेल के सुरक्षा कर्मी पर गोली चला दी। हालांकि सुरक्षा कर्मी बाल बाल बच गया।

जालौर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि जेल के सुरक्षा कर्मी ने जवाबी गोली चलाई तो तीनों मौके से भाग गए।

सिंह ने बताया कि घटना शनिवार आधी रात को हुई जब तीन व्यक्ति भीनमल जेल पहुंचे और बिजली वाले बन कर जेल में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा कर्मी ने उनके पहचान पत्र मांगे तो उनमें से एक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और कर्मी पर गोली चला दी जिसमें सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गया।

सिंह ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने जवाबी गोलीबारी की तो बदमाश मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि जालौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों का पता लगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र