लाइव न्यूज़ :

अगवा होने के कुछ ही देर बाद कांस्टेबल सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:55 IST

Open in App

नोएडा, 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात एक कांस्टेबल को एक शातिर बदमाश ने कथित रूप से अपनी कार में अगवा कर लिया, जिसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आज कस्बा सूरजपुर चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल वीरेंद्र ने एक स्विफ्ट कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार चला रहे सचिन रावल नामक युवक ने उनसे कहा कि आरसी उनके मोबाइल में है, वह कार में बैठकर चेक कर लें।

उन्होंने बताया कि जैसे ही कांस्टेबल वीरेंद्र कार के अंदर घुस कर मोबाइल फोन में आरसी चेक करने लगे, आरोपी सचिन रावल ने कार भगा दिया, तथा उन्हें अगवा करके गांव घोड़ी बछेड़ा की तरफ ले गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की तथा गांव घोड़ी बछेड़ा से अपहृत कांस्टेबल को सकुशल मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सचिन रावल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सचिन ने उस कार को हरियाणा के जनपद गुरुग्राम से दो वर्ष पूर्व चोरी की थी। वह गुरुग्राम के थाना सेक्टर 50 क्षेत्र में स्थित एक शोरूम पर कार खरीदने गया था। टेस्ट ड्राइव के नाम पर आरोपी वहां से कार चोरी करके भाग आया था। तब से वह चोरी की कार पर फर्जी नंबर डालकर उसे चला रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू