लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 के मामलों में आ रही कमी : विज

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मई हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य में लागू लॉकडाउन के कारण संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी हो रही है। राज्य में चार मई को कोविड-19 के 15,786 मामले आए थे, वहीं 12 मई को 11,637 मामले आए।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विज ने यह बात कही।

विज ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 37 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी, जबकि आठ लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

विज ने कहा कि राज्य को टीके की और खुराकों की जरूरत है ताकि लोगों को समय पर दूसरी खुराक दी जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि राज्य ग्रामीण इलाके में तेज गति से संक्रमण के मामलों का पता लगा रहा है और ज्यादा मामले वाले स्थानों पर कोविड देखभाल केंद्र बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 62 प्रतिशत शहरी और 38 प्रतिशत ग्रामीण मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज ने कहा कि ‘ठीकरी पहरा’ और गांवों में कोरोना वायरस के संबंध में जांच टीम गठित की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा ने राज्य में 280 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के इंतजाम के लिए एक तंत्र तैयार किया है ताकि राज्य अपनी बदौलत अपने हिस्से के ऑक्सीजन की व्यवस्था कर सके।’’

उन्होंने कहा कि इलाज के लिए दिल्ली और दूसरे राज्यों के लोग भी हरियाणा आ रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है और पानीपत तथा हिसार में 500-500 बेड के अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि इससे हरियाणा के अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए करीब 2600 बेड उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र