लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोयले की कमी, दो-तीन घंटे तक ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब के बिजली बोर्ड ने कहा है कि राज्य में तीन निजी थर्मल संयंत्र बंद होने और दो विद्युत स्टेशनों में कोयले की कमी के चलते मंगलवार शाम से कम से कम दो-तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान कुछ ट्रेन पटरियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते रेलवे ने मालवाहक ट्रेनों की आवाजाही रोक लगा रखी है। इसकी वजह से थर्मल बिजली संयंत्रों को होने वाली कोयले की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

एक अधिकारी ने कहा कि मुश्किल हालात के मद्देनजर पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने मांग और आपूर्ति के बीच अंतर होने के चलते दो-तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद करने का फैसला लिया है।

पीएसपीसीएल के अध्यक्ष ए वेणु प्रसाद ने कहा, '' बिजली कटौती को बढ़ाकर 4-5 घंटे किया जा सकता है। हालात काफी मुश्किल हैं। ''

प्रसाद ने कहा, ''हम आज शाम से दो-तीन घंटे बिजली कटौती करने जा रहे हैं।''

निजी बिजली वितरक कंपनी जीवीके पावर ने कहा है कि कोयले का स्टॉक पूरी तरह खत्म होने के चलते वह मंगलवार शाम तीन बजे से संचालन बंद कर देगी। दो अन्य निजी बिजली संयंत्रों राजपुरा स्थित नाभा पावर और मनसा स्थित तलवंडी साबो कोयले की कमी के चलते पहले ही संचालन बंद कर चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित दो विद्युत केन्द्रों लेहरा मोहब्बत और रोपड़ पावर प्लांट के पास भी एक या दो दिन का कोयला बचा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोयले की कमी के चलते जमीनी हालत बहुत मुश्किल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो