लाइव न्यूज़ :

कानूनी जागरूकता के लिए लघु फिल्म महोत्सव की शुरूआत

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:36 IST

Open in App

रायपुर, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को चार दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सीजीएसएलएसए) द्वारा आयोजित और कानूनी जागरूकता पर आधारित इस लघु फिल्म महोत्सव का यह तीसरा संस्करण है।

महोत्सव का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान रायपुर में हो रहे लघु फिल्म महोत्सव का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

नोएडा के कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रीजीजू और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भी मौजूद थे।

लघु फिल्म महोत्सव की शुरूआत के दौरान बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्मय से जुड़े छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी ने कहा कि इस तरह के महोत्सव से मानव तस्करी, बाल अधिकार समेत विभिन्न मुद्दों पर लोगों को संवाद करने और संवेदनशील बनाने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि कानूनी जागरूकता पर आधारित ‘लघु फिल्म महोत्सव 2021- कानूनी जागरूकता के लिए शूट’ के तृतीय संस्करण के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाना है। उद्घाटन सत्र के बाद समारोह में नौ लघु फिल्म दिखाई गई तथा इस दौरान विधि के विद्यार्थियों द्वारा 'भरतनाट्यम' की प्रस्तुति दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे