लाइव न्यूज़ :

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर गायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में शॉर्ट फिल्म निर्देशक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:19 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 जुलाई बिना सहमति के एक तेलुगू गायिका का नाम और जानकारी लेकर सोशल मीडिया पर उसका फर्जी अकाउंट बनाकर उसे कथित रूप से प्रताड़ित करने को लेकर पुलिस ने शॉर्ट फिल्मों के एक निर्देशक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गायिका के पिता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उस व्यक्ति ने उनकी बेटी के नाम पर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोली है और उसकी तस्वीर का उपयोग ‘लोगो’ के रूप में कर रहा है। इसी आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गायिका के नाम पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाए, जिससे उन्हें बहुत परेशानी हुई। साथ ही आरोपी ने गायिका को अपने साथ व्यवसाय करने के लिए मंजूरी देने को मजबूर किया।

पुलिस ने बताया, गायिका ने जब आरोपी को ये सब करने से मना किया तो, उस व्यक्ति ने इंकार कर दिया और सभी गतिविधियां पहले ही तरह ही चलाते रहने के लिए उससे अनापत्ति प्रमाणपत्र देने को कहा।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गायिका को उसके काम में हस्तक्षेप नहीं करने की भी चेतावनी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह