लाइव न्यूज़ :

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: सेमी न्यूड होकर लड़कों ने कहा ऐसा- 'छोटी स्कर्ट रेप की वजह नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 11:57 IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 'मैं सेमी न्यूड होकर रैली में शामिल हूं और मुझे कोई नहीं रोकेगा। लेकिन यही काम किसी लड़की ने किया तो बवाल मच जाता'

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च;  पूरा विश्न आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के लिए आवाज उठाई है। पिछले एक महीने से दिल्ली महिला आयोग की और से '#RapeRoko'अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के तहत पुरुषों ने 6 मार्च को सेमी न्यूड बॉक्सर शॉटर्स पहनकर रैली निकाली। अपने शीने पर उन्होंने लिखवा रखा था, छोटे कपड़े महिलाओं के रेप की वजह नहीं है। इस रैली का मकसद लोगों को यह बताना था कि कपड़ों को रेप की वजह बताने वालें लोगों की सोच और मानसिकता छोटी है। 

इस रैली के से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर रेप की वजह कपड़े होते तो आखिर आठ माह और दो माह की बच्ची के साथ रेप नहीं हो रहा होता। यह रैली दिल्ली के  मंडी हाउस से सेंट्रल पार्क तक निकाली गई। इस रैली में तकरीबन 100 पुरुष शामिल हुए। इसको उन्होंने #BoxerRally का नाम दिया है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र अभिषेक ने कहा, मैं आज सेमी न्यूड होकर रैली में शामिल हूं और मुझे कोई रोकने वाला नहीं है। लेकिन यही काम किसी लड़की ने किया तो बवाल मच जाता। वहीं एक छात्रा ने कहा कि असल मर्ज रेप नहीं करते हैं।

वहीं रैली में शामिल एक बिजनेसमैन ने कहा, मैं बॉक्सर  शॉटर्स पहनकर भी सुरक्षित हूं। लेकिन एक महिला को सेफ फील करने के लिए कितने कपड़े पहनने चाहिए, इसका फैसला आप क्यों करते हैं?

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग ( डीसीडब्ल्यू) की चीफ स्वाति जय हिंद ने  जनवरी में आठ माह की बच्ची के साथ बलात्कार की क्रूर घटना के बाद रेप रोको अभियान की शुरुआत की थी। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया