महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए दुकानें खोली जाएंगी : दुष्यंत चौटाला

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:48 IST2021-08-11T20:48:44+5:302021-08-11T20:48:44+5:30

Shops will be opened to encourage products made by women self help groups: Dushyant Chautala | महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए दुकानें खोली जाएंगी : दुष्यंत चौटाला

महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए दुकानें खोली जाएंगी : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 11 अगस्त हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार हर सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए दो दुकानें खोलने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि इन समूहों के उत्पादों की ‘ब्रांडिंग’ के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हरियाणा के पिंजौर गार्डन में तीज उत्सव पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि दो में से एक दुकान खाद्य सामग्री की होगी तथा दूसरी आम चीजों की होगी।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने गुरुग्राम स्वयं सहायता समूह की सराहना की जिसने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण में पंजीकरण कराने के बाद अपने उत्पादों को बाजार में पेश किया है।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा राज्य आजीविका अभियान ने अब तक 4.50 लाख महिलाओं को सशक्त बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shops will be opened to encourage products made by women self help groups: Dushyant Chautala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे