लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रोटोकॉल का कथित तौर पर पालन नहीं करने पर बंद किया गया शॉपिंग मॉल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:17 IST

Open in App

लखनऊ, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक शॉपिंग मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कथित तौर पर पालन नहीं करने पर बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘गोमतीनगर स्थित ‘फन रिपब्लिक’ मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहने पर अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।’’

जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘मॉल प्रशासन को इससे पहले भी प्रोटोकॉल नहीं मानने पर नोटिस दिया गया था मगर उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उसे बंद करने की कार्रवाई की गई है।’’

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पिछली 23 मार्च को फन रिपब्लिक मॉल का निरीक्षण किया था और इस दौरान वहां आगंतुक रजिस्टर नदारद पाया गया और मास्क पहने बगैर लोगों को भी मॉल के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था, जिसके बाद मॉल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की एक टीम ने मॉल का फिर से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान न तो वहां कोविड-19 हेल्पडेस्क पाई गई और न ही सामाजिक दूरी का पालन कराया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे लोग भी मॉल में प्रवेश करते हुए नजर आए जिन्होंने मास्क नहीं पहना था।

उन्होंने बताया कि मॉल प्रशासन को 24 घंटे के अंदर कचहरी में संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मॉल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों