लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में 26 मई से खुलेंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानें क्या होंगी शर्तें, इन लोगों के प्रवेश पर रहेगी रोक

By भाषा | Updated: May 24, 2020 10:15 IST

जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में 26 मई से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शर्तों के साथ खेलने की अनुमति दे दी है । जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को एक बयान में बताया कि निरुद्ध क्षेत्र या रेड जोन में पड़ने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। इन परिसरों में सेंट्रलाइज्ड एसी चलाने की अनुमति नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में 26 मई से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शर्तों के साथ खेलने की अनुमति दे दी है । जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को एक बयान में बताया कि निरुद्ध क्षेत्र या रेड जोन में पड़ने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे।इन परिसरों में सेंट्रलाइज्ड एसी चलाने की अनुमति नहीं होगी। कॉम्प्लेक्स सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुले रहेंगे।

लखनऊ। जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में 26 मई से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शर्तों के साथ खेलने की अनुमति दे दी है । जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को एक बयान में बताया कि निरुद्ध क्षेत्र या रेड जोन में पड़ने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। इन परिसरों में सेंट्रलाइज्ड एसी चलाने की अनुमति नहीं होगी। कॉम्प्लेक्स सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों, दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हर परिसर के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर और सैनेटाइजरों की उपलब्धतता अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि हर दुकान के स्टाफ के लिए दस्ताने और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

दुकान पर आने वाले हर ग्राहक का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आने वाले किसी ग्राहक में अगर कोविड-19 से जुड़े लक्षण मिलते हैं तो दुकानदार को अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करना होगा । शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की रोगाणुनाशक से नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में केवल चार लोग ही एक साथ जा सकेंगे । लिफ्ट संचालक की मौजूदगी अनिवार्य रहेगा। लिफ्ट को हर घंटे संक्रमणमुक्त करना होगा। राजधानी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तो खुलेंगे लेकिन शॉपिंग मॉल अभी बंद ही रहेंगे।

रेड जोन या निरुद्ध क्षेत्र में पड़ने की वजह से अमीनाबाद, नजीराबाद, लाटूश रोड, कैण्ट रोड की दुकानें, बीएन रोड से बापू भवन चौराहे तक की सभी दुकानें, बर्लिंगटन चौराहे से कैसरबाग चौराहे के बीच पड़ने वाली दुकानें, कैसरबाग चौराहे से कैसरबाग बस अडडे के बीच पड़ने वाली दुकानें, कैसरबाग बस अडडे से मौलवीगंज चौराहे तक की दुकानें, मौलवीगंज से रकाबगंज चौराहे तक की दुकानें, हीवेट रोड, लालबाग, जयहिंद मार्केट, नादान महल रोड, चरक चौराहे से मेडिकल चौराहा और मेडिकल चौराहे से कन्वेंशन सेंटर, नक्खास बाजार, कैण्ट में अली जान मस्जिद के आसपास के क्षेत्र, निशातगंज की गली नंबर—5 की दुकानें, निशातगंज सब्जी मंडी तथा आसपास की दुकानें नहीं खुलेंगी।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है