लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सब्जी मंडी में इमारत ढहने के मामले में भूतल पर दुकान चलाने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में जिस इमारत के गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी, उसके भूतल पर दुकान चलाने वाले व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दुकानदार पर आरोप है कि वह निर्माण कार्य करा रहा था जिससे इमारत कमजोर हुई।

उन्होंने कहा कि मोहक अरोड़ा (26) ने हाल में चार मंजिला इमारत में एक दुकान खरीदी थी और वह उसमें मरम्मत का काम करवा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरोड़ा ने अपनी दुकान में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान इमारत के भूतल से एक प्लेटफॉर्म निकलवा दिया था जिससे इमारत कमजोर हो गई और सोमवार को ढह गई।”

उत्तरी दिल्ली के व्यस्त बाजार में स्थित इमारत के गिरने से सौम्य (12) और प्रशांत (सात) की मौत हो गई थी जो अपनी मां के साथ उधर से जा रहे थे। अरोड़ा ने दुकान खरीदने के बाद उसमें दूध बेचने का काम किया और अब वह बिजली के उपकरण बेचना चाहता था जिसके लिए मरम्मत कार्य करवा रहा था।

पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी में अरोड़ा की पहले से एक दुकान थी जिसमें वह बिजली के सामान बेचता था। अधिकारी ने कहा कि मोहक अरोड़ा पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304 (गैर इरादतन हत्या), 288 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पुरानी दिल्ली के रोशनआरा रोड के निवासी बच्चे इमारत के मलबे में दब गए थे। इमारत के पास पान की दुकान चलाने वाले, मालकागंज निवासी 72 वर्षीय रामजी दास भी मलबे में फंस गए थे और उनके सिर में चोट आई। उन्हें बाद में मलबे से निकाला गया।

इमारत की चार में से तीन मंजिल पर रहने वाले अनेजा परिवार के 13 में से एक को छोड़कर सभी सदस्य उस समय इमारत में नहीं थे जब वह ढह गई। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?