लाइव न्यूज़ :

रूपयें की चोरी के आरोप में नाबालिग बच्चीं को दुकानदार ने बनाया बंधक,आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:16 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तरप्रदेश), 21 अक्टूबर हापुड जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा में सामान खरीदनें आई बच्ची पर रूपयों की चोरी करने का आरोप लगाकर उसे बंधक बनाने के मामलें में आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के पसवाड़ा में आठ साल की बच्ची दुकान में सामान लेने आई थी। आरोप हैं कि बच्ची ने काउंटर पर रखे 50 रुपये उठा लिए,जिसे दुकानदार ने देख लिया। इससे नाराज दुकानदार ने बच्ची के हाथ रस्सी से बांधकर सजा दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया।

गढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी(सीओ) प्रीतम सिंह ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिख रहा है कि व्यक्ति बच्ची का हाथ बांधकर उससे मारपीट कर रहा है। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है एवं अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos