लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बेचने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:51 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), आठ मई जिला पुलिस ने कोविड-19 की मरीज के परिजन को 70 हजार रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन की दो नकली शीशियां बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

सीआईए द्वितीय इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया कि यह मामला 29 अप्रैल से एक मई के बीच का है। उन्होंने बताया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला इस दौरान निजी अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टरों की सलाह पर उसके परिजनों ने अस्पताल परिसर में स्थित दवाई के दुकानदार से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए संपर्क किया। दुकानदार ने परिजनों को बताया कि उसके पास इंजेक्शन नहीं है, लेकिन वह व्यवस्था करवा सकता है। मरीज के परिजनों ने दुकानदार की मदद से 70 हजार रुपये में इंजेक्शन की दो शीशियां खरीदीं।’’

प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रीभगवान ने बताया, ‘‘परिजनों ने नकली इंजेक्शन बेचे जाने की लगातार आ रही खबरों के कारण दोनों शीशियों की तस्वीरें अन्य मित्रों/रिश्तेदारों को भेजीं। इसपर ज्यादातर जगहों से उन्हें इंजेक्शन के नकली होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने इंजेक्शन दुकानदार को वापस करना चाहा लेकिन उसने इंकार कर दिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इसबीच परिजन महिला मरीज को घर ले आए जहां उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने फिर से इंजेक्शन लौटाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने उसे वापस नहीं लिया।’’

श्रीभगवान ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। उनकी शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम पुलिस और औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर की टीम ने अस्पताल में छापा मारा और दुकानदार इंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सिंह को अदालत में पेश कर उसे पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया जाएगा।

पुलिस इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए