लाइव न्यूज़ :

शोपियां में मुठभेड़, आतंकी ढेर, आतंकियों ने पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की गोली मार कर दी हत्‍या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 23, 2021 18:10 IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को एक मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के शिरमल क्षेत्र में एक तलाशी अभियान चलाया।सुरक्षा बल जब तलाशी अभियान चला रहे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक आतंकी को मार गिराया है। अन्‍य के साथ मुठभेड़ जारी है। देर रात को भी आतंकियों ने एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी।

शोपियां जिला के शिरमल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबल संयुक्त रूप से मोर्चे पर हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी इस संबंध में ट्वीट करते हुए बताया कि सुरक्षाबल और पुलिस दोनों अपने काम को अंजाम देने में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है जबकि अभी तक इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को पारिमपोरा पुलिस स्टेशन में तैनात सीआइडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार नौगाम स्थित कनीपोरा मस्जिद के बाहर नमाज अदा कर लौट रहे थे तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया।

इस हमले के उपरांत आतंकी भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायल इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार को उठाया और मौजूद पुलिस की मदद से उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं