लाइव न्यूज़ :

शोपियां मुठभेड़: ऐसे मिली मस्जिद को बचाते हुए पांच आतंकवादियों को ढेर करने में सफलता

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:26 IST

Open in App

श्रीनगर 10 अप्रैल जम्मू कश्मीर में शोपियां की एक मस्जिद में आतंकवादी घुस गए और उसके बाहर सुरक्षा बल और चिंतित स्थानीय लोग जमा हो गए। कश्मीर के शोपियां शहर की स्थिति विस्फोटक थी और चुनौती यह थी कि धार्मिक स्थल को बचाते हुए आतंकवादियों को ढेर किया जाए और इस ‘मिशन को अंजाम दिया गया’।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस अशांत शहर में 20 साल से अधिक समय में पहली बार पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस बीच दहशतगर्दों के माता-पिता और इलाके के प्रतिष्ठित नागरिकों ने करीब 17 बार उनसे आत्मसमर्पण की अपील की।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की दोपहर को माहौल तनावपूर्ण हो गया और लाउडस्पीकर से जामा मस्जिद के अंदर घुसे आतंकवादियों से उनके माता पिता, नागरिक और सेना के कर्मी लगातार अपील कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि दहशतगर्दों से बातचीत करने के लिए कुछ लोगों को मस्जिद में भेजा गया ताकि वे शांतिपूर्ण तरीके से बाहर आ जाएं। जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो आखिरकार, शुक्रवार दोपहर को, प्रतिबंधित संगठन अंसार गज़वतुल हिंद के पांच में से अंतिम आतंकी को मार गिराया गया और मस्जिद को न्यूनतम नुकसान हुआ। अंसार गज़वतुल हिंद, जैश-ए-मोहम्मद का मुखौटा संगठन है।

घटना के बारे में अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के आत्मसमर्पण से इनकार करने पर 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बल अडिग रहे और मस्जिद के पास तक पहुंच गए।

दक्षिण और मध्य कश्मीर में आतंकवाद से निपटने वाली विक्टर फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रश्मि बाली ने कहा, “हमारी मुख्य चिंता आतंकवादियों को ढेर करते हुए मस्जिद की पवित्रता को बनाए रखने की थी। इससे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों से निपटने के दौरान हमारे सैनिकों को काफी खतरा था।

उन्होंने कहा कि संदेश दृढ़ था कि राज्य के खिलाफ हथियार उठाना कोई विकल्प नहीं है और इस पर वाजिब प्रतिक्रिया दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के मस्जिद में छुपे होने की सूचना पर बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को करीब एक बजे दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली गई और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

उनमें से तीन आतंकवादियों को भोर तक ढेर कर दिया गया जबकि अन्य दो को शुक्रवार दोपहर दो बजे तक मार गिराया गया। सेना ने आतंकवादियों की गतिविधियों पर करीब से निगाह रखने के लिए ड्रोन तैनात किए थे ।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों में से एक के माता-पिता को, दूसरे के भाई को और एक प्रतिष्ठित नागरिक को मस्जिद के अंदर भेजा गया था ताकि वे उन्हें हथियार डालने को राजी कर सकें लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक समय एक आतंकवादी ने नागरिक पर गोली भी चला दी थी जिन्हें उन्हें आत्मसमर्पण के वास्ते समझाने के लिए भेजा गया था ताकि मस्जिद को नुकसान नहीं हो।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने भागने की कोशिश में, मस्जिद के एक हिस्से को आग लगाने का प्रयास किया। अभियान के बाद, सैनिकों ने मस्जिद को साफ किया और सभी धार्मिक किताबों को स्थानीय प्रशासन के हवाले कर दिया ताकि यह अफवाहें न फैलें कि कुछ किताबों की बेअदबी की गई है।

यह पहली बार है कि जब शोपियां में मस्जिद के अंदर आतंकवादियों को घेरा गया । शोपियां में पिछली बड़ी मुठभेड़ 1990 के दशक के अंत में हुई थी जब चार आतंकवादियों को ढेर किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos