लाइव न्यूज़ :

शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर, कुपवाड़ा में घुसपैठ नाकाम, हथियार और 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 25, 2021 16:15 IST

शोपियां के हाजीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों का आपरेशन अभी जारी है। पुलिस के एसओजी के जवानों, सेना की 34आर आर व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों को घेर रखा है। क्षेत्र में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की प्रारंभिक सूचना थी।

जम्मूः कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से होने वाली मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। मुठभेड़ जारी थी।

दूसरी ओर कुपवाड़ा में सेना ने एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए हथियार, गोला बारूद और 30 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। शोपियां के हाजीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर कर दिया गया। सुरक्षा बलों का आपरेशन अभी जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी का सिलसिला अभी जारी है।

मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस के एसओजी के जवानों, सेना की 34आर आर व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों को घेर रखा है। क्षेत्र में दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की प्रारंभिक सूचना थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शोपियां के हाजीपोरा में आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली।

बिना पल गवाएं पुलिस, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी जैसे ही उस स्थान के नजदीक पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अभी ताजा जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। अभी और कितने आतंकी छिपेे हैं, यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

दूसरी ओर कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 7-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और बीएसएफ की 87-बटालियन के साथ मिलकर तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यहां से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड, हेरोइन के छह पैकेट के साथ ही अन्य गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। बरामद हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे