लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः 12 घंटों में 5 आतंकी ढेर, तीन दिन में मारे गए 12, पुलिस का दावा- एजीयूएच का सफाया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 11, 2021 16:47 IST

Shopian Encounter:  पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल-फिलहाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और सुरक्षाबलों ने उससे आत्मसमर्पण करने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इलाके की घेराबंदी की थी और तलाश अभियान चलाया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।शनिवार से जारी मुठभेड़ आज रविवार को पांच आतंकियों की मौत के साथ समाप्त हो गई।

Shopian Encounter:  कश्मीर में कल दोपहर से जारी दो मुठभेड़ों में 5 आतंकियों को ढेर करने के साथ ही तीन दिन में कुल 12 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस साल अभी तक 48 आतंकी मारे गए हैं।

कल रात को मरने वालों में एक 14 साल का आतंकी भी शामिल था। डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि बिजबेहरा में मारे गए आतंकवादी टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या के जिम्मेदार थे। उन्होंने जानकारी दी कि बिजबेहरा में 72 घंटे चलने के बाद आपरेशन खत्म हो गया है।

दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले 72 घंटे के चार अलग-अलग आप्रेशन में 12 आतंकी मरे गए हैं। इसमें त्राल और शोपियां में मारे गए 7 आतंकवादी, हदीपुरा में मारे गए अलबद्र के 3 आतंकवादी और बिजबेहरा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी शामिल हैं।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी 72 घंटे के भीतर चार अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच), अल-बदर, लश्कर-ए-तैयबा व द रजिस्टेंस फ्रंट के थे। शोपियां के चित्रीगाम व जिला अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाकों में गत शनिवार से जारी मुठभेड़ आज रविवार को पांच आतंकियों की मौत के साथ समाप्त हो गई।

सुरक्षाबलों ने जिला शोपियां में अल-बदर के जिला कमांडर समेत तीन जबकि बिजबिहाड़ा में दो आतंकवादियों को मार गिराया। शोपियां में मारे गए आतंकवादियों में 14 वर्षीय आतंकी भी शामिल था। आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि बिजबिहाड़ा में मारे गए दोनों आतंकियों ने ही गत दिनों टेरिटोरियल आर्मी के जवान मोहम्मद सलीम अखून को शहीद किया था।

दो दिनों के भीतर ही सुरक्षाबलों ने उनकी शहादत का बदला ले लिया। ये दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा व द रजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े हुए थे। इनकी पहचान तौसीफ अहमद भट, मकबूल शाह, और आमिर हुसैन गनई के तौर पर हुई है। तौसीफ वर्ष 2017 से जबकि आमिर 2018 से कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।

आतंकवादियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आपरेशन के समाप्त होने की घोषणा की। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जम्मू कश्मीर पुलिस व सुरक्षाबलों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों को बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। उन्हें मनाने के लिए उनके परिजनों की मदद भी ली गई परंतु वे नहीं माने। लिहाजा उन्हें मार गिराया गया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर, विजय कुमार ने कहा, ‘‘माता-पिता ने भी अपील की लेकिन अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया