लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 25 जिलों में दुकानों के समय में ढील दी गई, मॉल संचालन की भी अनुमति

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:32 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने कम संक्रमण दर वाले 25 जिलों में कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों में और ढील दी और दुकानों के खुलने के समय को बढ़ा दिया। इन जिलों में शॉपिंग मॉल के संचालन की भी अनुमति दी गई है।

इसने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय भी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। सरकार के आदेश में कहा गया है कि मंगलवार की सुबह से ये छूट प्रभावी होंगे। राज्य सरकार ने मुंबई के उपनगरीय ट्रेनों में आम आदमी की यात्रा को अनुमति देने पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानें अब शाम चार बजे के बजाए रात आठ बजे तक और शनिवार को शाम तीन बज तक खुल सकेंगी। आदेश में कहा गया है कि गैर जरूरी सामानों की दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने नए दिशानिर्देशों के मुताबिक शॉपिंग मॉल को खोलने एवं संचालित करने की अनुमति दे दी है।

इसके मुताबिक योग केंद्र, स्पा, सैलून और जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं, लेकिन उनमें एयरकंडीशन नहीं चलेंगे। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक इन 25 जिलों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं होगा। राज्य सरकार ने मुंबई और ठाणे जिलों में आपदा प्रबंधन अधिकारियों से कहा है कि वे पाबंदियों पर खुद से निर्णय करें।

राज्य के कई व्यवसायी और विपक्षी भाजपा मांग कर रही है कि दुकानों के खुलने का समय शाम चार बजे से बढ़ाकर रात आठ बजे तक किया जाए।

शेष 11 जिलों में (36 जिलों में से) जहां कोरोना वायरस के मामले ज्यादा हैं, वहां वर्तमान पाबंदियों के तहत ही दुकानों एवं रेस्तरां का संचालन होगा। वर्तमान नियमों के तहत इन जिलों में सप्ताह के दिनों में दुकानों एंव रेस्तरां का संचालन शाम चार बजे तक होता है। ये जिले हैं कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अहमदनगर, बीड, रायगढ़ और पालघर।

इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर कम है वहां पर दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने के लिए उनकी सरकार सोमवार को आदेश जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि ‘‘पहले चरण में’’ मुंबई के लोकल ट्रेनों में समाज के हर तबके को यात्रा की अनुमति देना कठिन होगा क्योंकि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है।

ठाकरे यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर सांगली में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने उन इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की जहां अधिक मामलों के कारण पाबंदियों में ढील संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ढील दिए जाने का संबंध है तो राज्य सरकार आज आदेश जारी कर रही है कि (जहां संक्रमण दर कम है) दुकानें आठ बजे रात तक खोलने की अनुमति दी जाए। बहरहाल, जहां संक्रमण के मामलों में अब भी कमी नहीं आ रही है वहां पाबंदियां वैसे ही जारी रहेंगी।’’

ठाकरे ने बताया कि 11 जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जांच की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की कोविड-19 एवं जलजनित बीमारियों से रक्षा हो सके।’’

चिकित्सा ऑक्सीजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आकलन के मुताबिक संभावित तीसरी लहर के दौरान एलएमओ की संख्या दूसरी लहर की तुलना में दोगुनी कर दी जाएगी।

समाज के सभी तबके को लोकल ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने के बारे में उन्होंने कहा कि ‘‘पहले चरण में’’ इस पर निर्णय करना कठिन होगा क्योंकि ‘‘हम धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं और इसके प्रभाव एवं दुष्प्रभावों का विश्लेषण कर आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने निजी सेक्टर से अपील की कि कार्यालय के समय को अलग-अलग करें ताकि एक वक्त पर उनके परिसर में उपस्थित लोगों की संख्या कम रहे। साथ ही लोग बारी-बारी से ‘वर्क फ्रॉम होम’ एवं ‘वर्क इन ऑफिस’ का विकल्प चुन सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह