लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दैनिक मामलों में कमी आने पर शूटिंग की अनुमति दी जाएगी: ठाकरे

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, छह जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के दैनिक मामलों में कमी आने पर मुंबई में फिल्म व टीवी शूटिंग के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी। फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक के दौरान ठाकरे ने उनसे सरकार का सहयोग करने की अपील की ताकि महामारी पर काबू पाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद राज्य में शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अब संक्रमण के मामलों में कुछ कमी दर्ज की जा रही है और अनलॉक प्रक्रिया भी शुरू की गई है।''

उन्होंने कहा कि फिल्म एवं टीवी निर्माताओं को शूटिंग के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने मनोरंजन जगत से अनलॉक प्रक्रिया के दौरान सरकार के साथ सहयोग करने को कहा।

बैठक के दौरान आदेश बांडेकर, नितिन वैद्य, प्रशांत डामले, भारत जाधव, सुबोध भावे, अमोल कोल्हे, अमित बहल, पुनीत गोयनका, अजय भालवंकर, संगमोन शिर्के और सिद्धार्थ राय कपूर के अलावा कई अभिनेता, एंकर और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित