लाइव न्यूज़ :

गोलीकांड : जम्मू-कश्मीर का निलंबित पुलिस कर्मी और उसका सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:38 IST

Open in App

जम्मू, 10 नवंबर जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर के बाहरी इलाके में पिछले हफ्ते हुई गोलीबारी के मामले में वांछित केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल और उसके पूर्व सहयोगी को बुधवार को कठुआ जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को आरएसपुरा सेक्टर के अरनिया इलाके के सेलहार गांव में विवाद के बाद हुई झड़प के दौरान की गई गोलीबारी में हिस्ट्रीशीटर और उसका भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने मामले की जांच करने और आरोपियों को कानून के कठघरे में लाने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई थी। शुरुआती जांच में कांस्टेबल भूपिंदर सिंह का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया जिसने अपनी राइफल से चार लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना के दौरान उसका पूर्व सहकर्मी सादिक भी साथ था।

विस्तृत जानकारी दिए बिना अधिकारी ने बताया ‘‘दोनों आरोपियों को एसआईटी ने कठुआ जिले से गिरफ्तार किया है।’’

गौरतलब है कि आठ नवंबर को घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस ने सादिक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और निलंबित पुलिस कर्मी की सरकारी राइफल खेत से बरामद की थी।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में हिस्ट्रीशीटर बाबर चौधरी, उसके भाई साबर चौधरी और आरिफ चौधरी की मौत हो गई थी जबकि उनका सहयोगी प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल है। साबर और अरिफ की मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन बाबर को इलाज के लिए पंजाब भेजा गया था जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों