लाइव न्यूज़ :

दो पक्षों में गोलीबारी : पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: January 7, 2021 15:53 IST

Open in App

बांदा (उप्र), सात जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सड़क के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के दौरान गोलीबारी और लाठियों के हमले में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहण्ड गांव में एक सड़क के निर्माण को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान के पति अनूप सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान छत्रपाल सिंह के बेटे अजित सिंह (37) के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गोलियां भी चलाई गई।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में अजित सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। तथा पूर्व प्रधान पक्ष से अभय सिंह और वर्तमान प्रधान पक्ष का युवक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया । दोनों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उनमें अभय सिंह की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है।

चौहान ने बताया कि अजित का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी ने घटना की पृष्ठभूमि में बताया कि गांव में जिला पंचायत के धन से एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिस जमीन पर यह सड़क बन रही है, उसे वर्तमान ग्राम प्रधान का पति अनूप सिंह अपनी भूमिधरी जमीन बता रहा था और पूर्व प्रधान का बेटा अजित यहां से जबरन निर्माण करवाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू