लाइव न्यूज़ :

घरों के बाहर टीवी धारावाहिकों की शूटिंग कोविड नियमों का उल्लंघन : तकनीशियन संगठन

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:13 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जून फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियन एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एफसीटीडब्ल्यूईआई) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बंगाली टेलीविजन धारावाहिक निर्माताओं का एक धड़ा घरों के बाहर शूटिंग करके राज्य सरकार द्वारा लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है और इसे ‘घर से काम’ करार दे रहा है।

एफसीटीडब्ल्यूईआई के अध्यक्ष स्वरूप बिस्वास ने दावा किया कि शूटिंग व्यवस्था का अहम हिस्सा रहने वाले तकनीशियन को ‘तीन से चार निर्माताओं द्वारा इस एकतरफा’ कदम को लेकर अंधेरे में रखा गया। उन्होंने बताया कि कुछ बड़े धारावाहिकों की शूटिंग बंद गोदामों और होटलों में हो रही है।

पश्चिम बंगाल में महामारी की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 16 मई से ही धारावाहिकों, वेब सीरिज और फिल्मों की शूटिंग पर रोक है।

बिस्वास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कुछ टीवी धारावाहिकों के कुछ शो प्रसारित हुए हैं, उनसे प्रतीत होता है कि एक या दो कलाकारों के साथ उनकी शूटिंग घर पर नहीं हुई है। धारावाहिक के स्थान और इसकी पृष्ठभूमि कुछ और ही कहानी बता रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्माताओं की ‘लॉबी’ को एक पत्र सौंपा गया है।

निर्माताओं के संगठन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ टेलीविजन प्रोड्यूसर्स (डब्लूएटीपी) ने इससे पहले कहा था कि घर में शूटिंग ‘सबसे बढ़िया विकल्प’ है। संगठन के एक पदाधिकारी ने बंद गोदामों या होटलों में शूटिंग होने की बात से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल