लाइव न्यूज़ :

‘फुकरे 3’ की शूटिंग में कुछ महीनों की देरी: ऋचा चड्ढा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 14:13 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 21 सितंबर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि उनकी हास्य फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग की समयसीमा आगे बढ़ गई क्योंकि फिल्म के कई ऐसे दृश्यों की शूटिंग होनी थी, जिनमें भीड़ की जरूरत थी।

मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बन रही दिल्ली की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में ही शुरू होनी थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू होने से इसे रोकना पड़ा।

‘फुकरे 3’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ कर रही है।

इस सीरिज की फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन का किरदार अदा कर रहीं चड्ढा ने बताया कि इस साल के अंत में या फिर 2022 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

चड्ढा ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक तरह की राहत और आराम की बात रही है इसलिए कभी भी साथ काम किया जा सकता है। वह इस टीम को काफी पसंद करती हैं। चड्ढा, एक्सेल की अमेजन प्राइम वीडियो की वेबसीरिज ‘इनसाइड एज’ में भी काम कर रही हैं।

इस फिल्म सीरिज में चार दोस्तों अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की कहानी है जो आसानी से पैसा कमाने के लिए साथ आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां