लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में 'डॉक्टर जी' की शूटिंग से पुरानी यादें ताजा होंगी: आयुष्मान खुराना

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:20 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आगामी फिल्म 'डॉक्टर जी' की अगली शूटिंग कर रहे हैं, जो उनकी पुरानी यादें ताजा कर देगी।

हास्य आधारित एवं अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 36 वर्षीय अभिनेता डॉ उदय गुप्ता का किरदार निभाएंगे।

रियलिटी शो ''रोडीज'' के दौरान प्रयागराज का दौरा करने वाले खुराना ने कहा कि वह शहर के ''इतिहास, विरासत और वास्तुकला'' से रूबरू होकर चकित रह गए थे।

उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी इसके इतिहास, विरासत और वास्तुकला से मंत्रमुग्ध होना याद है। प्रयागराज में तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम देखा जाता है। मैं इस खूबसूरत शहर में फिर से शूटिंग करूंगा और मुझसे वहां जाने का इंतजार नहीं हो पा रहा है।''

अभिनेता ने कहा कि वह उन जगहों पर फिर से जाना चाहेंगे जहां उन्होंने 'रोडीज' की शूटिंग की थी।

उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए भावनाओं और पुरानी यादें वापस लाएगा। मैं अपने संघर्ष और आत्म-विश्वास के दिनों को फिर से जीने के लिए उन जगहों पर जाने के लिए कुछ समय निकालूगा, जहां मैंने रोडीज़ के लिए शूटिंग की थी। उस शहर में शूटिंग करना आश्चर्यजनक होगा जिसने मेरे करियर की शुरुआत में मेरा भाग्य तय किया था।''

फिल्म ''डॉक्टर जी!'' सुमित सक्सेना, विशाल वाघ, सौरभ भरत और कश्यप ने लिखी है।

जंगली पिक्चर्स द्वारा समर्थित, फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी हैं।

प्रयागराज से पहले टीम ने एक महीने के लिए भोपाल की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे