लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होगी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:33 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई फिल्मकार प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि वह अगले साल अक्षय कुमार अभिनीत अपनी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

अभिनेता और फिल्मकार की जोड़ी ने 2000 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हेरा फेरी’’ श्रृंखला, ‘गरम मसाला’ से लेकर ‘भूल भुलैया’ तक कई कॉमेडी फिल्मों पर काम किया है।

प्रियदर्शन ने कहा कि वह इसी साल कुमार के साथ फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह परियोजना आगे बढ़ गई।

निर्देशक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें इस साल इसकी शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। यह पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है और अब हम इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की सोच रहे हैं।’’

फिल्मकार ने शनिवार को अभिनेता की नवीनतम फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के सेट से कुमार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

64 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि वह कुमार से उनकी आगामी परियोजना पर चर्चा करने के लिए मिले।

प्रियदर्शन फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘हंगामा 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म निर्देशक की 2003 की इसी नाम की हिट कॉमेडी फिल्म की अगली कड़ी है। यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

इसमें अभिनेता परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अभिनय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू