लाइव न्यूज़ :

‘आदिपुरुष’ की शूटिंग 103 दिन में की गई पूरी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:04 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता सन्नी सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग कम वक्त में पूरी करने के लिए निर्देशक ओम राउत की सराहना भी की।

कई भाषाओं में बनाई जा रही यह फिल्म पौराणिक ग्रंथ ‘रामायण’ पर आधारित है, जिसमें भगवान राम की भूमिका में प्रभास, लंकेश की भूमिका में सैफ अली खान और जानकी की भूमिका में कृति सेनन नजर आएंगी।

इस फिल्म के निर्माता टी-सीरीज़ हैं और इसकी शूटिंग इस साल फरवरी में शुरू हुई थी। निर्माताओं के मुताबिक टीम ने शूटिंग 103 दिन में पूरी कर ली है।

फिल्म में जानकी की भूमिका निभा रहीं सैनन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर कहा कि ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है।

उन्होंने कहा कि इतनी व्यापक फिल्म की शूटिंग इतने कम समय में पूरी करने के लिए राउत की तारीफ करनी चाहिए।

सिंह को ‘प्यार का पंचनामा2’ और ‘सोनू के टिटू की स्वीटी’ जैसी फिल्म में अभिनय के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि वह इस फिल्म में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका में हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने साथ में लिखा है, “यकीन ही नहीं होता है कि ‘आदिपुरुष’ का खूबसूरत सफर पूरा हो गया है। इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सीखाया है और जिदंगी भर की यादें और अनुभव दिया है। ओम सर आपका हर चीज़ के लिए धन्यवाद।”

राउत ने कहा कि उनकी टीम ने जिस ‘जादू’ का निर्माण किया है, वह उसे साझा करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें अजय देवगन अभिनीत ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग 103 दिन में पूरी कर ली गई है। फिल्म के 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित